Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक और 5 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय

Bihar: राज्य सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार, 1 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें बस स्टैंडों के आधुनिकी

Bihar: राज्य सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार, 1 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

बिहार के यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 31 बस स्टैंडों को PPP मॉडल पर हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, कटिहार, सहरसा, नवादा, मधुबनी और किशनगंज जैसे जिलों के बस स्टैंड शामिल हैं। यहाँ अब यात्रियों को आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सेवाएं, बेहतर पार्किंग और साफ-सफाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए पूर्णिया, नालंदा, मधेपुरा, मधुबनी और शेखपुरा में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया गया है। इन स्कूलों के लिए सरकार 5 एकड़ जमीन 30 साल के पट्टे पर देगी ताकि छात्रों को बेहतर माहौल और आधुनिक संसाधन मिल सकें।

इसके अलावा बक्सर सेंट्रल जेल परिसर में स्थित भगवान वामन मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास को मंजूरी मिली है। श्रद्धालुओं के लिए यहाँ अलग से सुरक्षित रास्ता और चहारदीवारी बनाई जाएगी। वहीं, 20 जुलाई 2026 से लगभग 1100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

योजना/प्रस्ताव मुख्य विवरण
पंचायती राज अनुदान 2026-31 तक के लिए ₹51,923 करोड़ का आवंटन
हेली-टूरिज्म सेवा ₹2100 प्रति टिकट पर हेलीकॉप्टर यात्रा की सुविधा
सिंधु दर्शन यात्रा प्रति यात्री ₹20,000 का अनुदान
होमस्टे प्रोत्साहन अधिकतम 8 कमरों के लिए ₹2.5 लाख प्रति कमरे की सब्सिडी
भूमि अधिग्रहण वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए कैमूर में 781 एकड़ जमीन
विज्ञापन नियमावली बिहार बाह्य विज्ञापन नियमावली 2026 को मंजूरी