Bihar के 7वीं के छात्र ने बनाया स्मार्ट सॉफ्टवेयर, क्लास में घुसते ही लॉक हो जाएगा टीचर का मोबाइल

Buxar: बिहार के बक्सर जिले के एक 13 साल के बच्चे ने कमाल कर दिया है। बरुना गांव के रहने वाले 7वीं कक्षा के छात्र Akash Maurya ने एक ऐसा स्मार्ट सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे स्कूल की पूरी व्यवस्था डिजिटल हो जाएगी। इस सॉ

Buxar: बिहार के बक्सर जिले के एक 13 साल के बच्चे ने कमाल कर दिया है। बरुना गांव के रहने वाले 7वीं कक्षा के छात्र Akash Maurya ने एक ऐसा स्मार्ट सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे स्कूल की पूरी व्यवस्था डिजिटल हो जाएगी। इस सॉफ्टवेयर की सबसे खास बात यह है कि जब टीचर क्लास में दाखिल होंगे, तो उनका मोबाइल अपने आप लॉक हो जाएगा।

Akash Maurya ने इस सॉफ्टवेयर का नाम ‘Command Center and Live Link’ रखा है। इसका मुख्य मकसद क्लास में पढ़ाई के दौरान अनुशासन बनाए रखना है ताकि टीचर सोशल मीडिया जैसी चीजों में न उलझें और बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें। सॉफ्टवेयर के जरिए टीचर की अटेंडेंस भी अपने आप दर्ज हो जाएगी जैसे ही वे स्कूल परिसर में आएंगे।

यह सॉफ्टवेयर सिर्फ मोबाइल लॉक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्कूल के कई अन्य काम भी आसान होंगे। इसमें छात्रों की पढ़ाई, फीस, परीक्षा के नतीजे और अभिभावकों से बातचीत का पूरा मैनेजमेंट डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा। आकाश का सपना है कि वह देश के हर स्कूल को तकनीक से जोड़े ताकि शिक्षा प्रणाली और ज्यादा पारदर्शी और आधुनिक बन सके।

गौरतलब है कि बक्सर के जिला शिक्षा अधिकारी Sandeep Ranjan ने इससे पहले अप्रैल 2026 में स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की बात कही थी। वहीं जून 2025 में केसाथ ब्लॉक के सरकारी शिक्षकों के लिए e-Shiksha Kosh ऐप पर अटेंडेंस लगाना अनिवार्य किया गया था, जिसमें फर्जी अटेंडेंस के मामले में 72 शिक्षकों पर कार्रवाई भी हुई थी।