Bihar के बक्सर के लाल सुनील सिंह का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के 6 शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक
Bihar/Buxar: भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले छह वीर जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए हैं। इन शहीदों में बिहार के बक्सर जिले के हवलदार सुनील कुमार सिंह
Bihar/Buxar: भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले छह वीर जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए हैं। इन शहीदों में बिहार के बक्सर जिले के हवलदार सुनील कुमार सिंह भी शामिल हैं। उनका नाम नई दिल्ली स्थित National War Memorial की दीवार और वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में दर्ज किया गया है।
यह ऑपरेशन अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 6-7 मई 2025 की रात को शुरू किया गया था। इस अभियान का मुख्य मकसद पाकिस्तान और पीओके में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकी ठिकानों को खत्म करना था। यह सैन्य कार्रवाई 10 मई 2025 के आसपास खत्म हुई जब दोनों देश कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए।
बक्सर के चौसा निवासी हवलदार सुनील कुमार सिंह 9 मई 2025 को दुश्मन के ड्रोन से मुकाबला करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल होने के बावजूद उन्होंने आखिरी सांस तक अपने साथियों को जरूरी जानकारी देना जारी रखा, जिससे कई अन्य जवानों की जान बच सकी। उधमपुर सेना अस्पताल में एक महीने तक इलाज चलने के बाद 5 जून 2025 को उनका निधन हो गया। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘सेना मेडल वीरता’ से सम्मानित किया गया है।
सरकार द्वारा सार्वजनिक की गई लिस्ट में उन छह वीरों के नाम शामिल हैं जिन्होंने इस ऑपरेशन में सर्वोच्च बलिदान दिया:
| जवान का नाम | यूनिट | सम्मान/विवरण |
|---|---|---|
| सूबेदार मेजर पवन कुमार | 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड | – |
| राइफलमैन सुनील कुमार | 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री | वीर चक्र (मरणोपरांत) |
| लांस नायक दिनेश कुमार | 5 फील्ड रेजिमेंट | – |
| एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरली नायक | 851 लाइट रेजिमेंट | – |
| हवलदार सुनील कुमार सिंह | 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी | सेना मेडल वीरता (मरणोपरांत) |
| सार्जेंट सुरेंद्र कुमार | 39 विंग, भारतीय वायु सेना | वायु सेना पदक (मरणोपरांत) |