Bihar में BTSC X-Ray टेक्नीशियन भर्ती पर बवाल, पटना में आयोग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

Bihar: पटना में बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के बाहर X-Ray टेक्नीशियन भर्ती 2025 को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। नाराज अभ्यर्थी आयोग के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। छात्रों

Bihar: पटना में बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के बाहर X-Ray टेक्नीशियन भर्ती 2025 को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। नाराज अभ्यर्थी आयोग के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि मेरिट सूची में कई योग्य नामों को नजरअंदाज किया गया है, जिसे ठीक करने की जरूरत है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्य रूप से निजी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट से बाहर करने पर सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि आयोग उन्हें लिखित में बताए कि निजी विश्वविद्यालय के छात्रों को बाहर क्यों किया गया। इसके साथ ही छात्रों ने दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया में सभी को समान अवसर देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, BTSC ने X-Ray टेक्नीशियन के 1240 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन मार्च से अप्रैल 2025 तक लिए गए थे और परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को हुई थी। जून 2025 में मेरिट लिस्ट जारी की गई थी और मार्च 2026 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कॉल लेटर आने शुरू हुए थे।

हाल ही में 13 अगस्त 2026 को आयोग की वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत परिणाम अपडेट किया गया था। इसी रिजल्ट और मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के बाद छात्र सड़कों पर उतरे हैं। इससे पहले 15 जुलाई 2026 को भी विरोध प्रदर्शन हुआ था, तब आयोग की ओएसडी प्रीति कुमारी ने आश्वासन दिया था कि रिजल्ट पर काम चल रहा है।