Bihar में BSSC कार्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला, 3 साल से परीक्षा न होने पर पटना में बड़ा Protest

Bihar: पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के दफ्तर पर बेरोजगार छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार, 14 जुलाई 2026 को बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए और आयोग के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्र पिछले तीन साल से लंबि

Bihar: पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के दफ्तर पर बेरोजगार छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार, 14 जुलाई 2026 को बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए और आयोग के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्र पिछले तीन साल से लंबित परीक्षाओं और नतीजों को लेकर सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

छात्रों का आरोप है कि Inter Level, BSSC CGL-4 और BSO जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए आवेदन लिए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं। कुछ विज्ञापनों तो 2023 में ही निकल गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस देरी की वजह से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि BSSC ने फरवरी 2026 में एक एग्जाम कैलेंडर जारी किया था, जिसमें अप्रैल से दिसंबर तक परीक्षाएं कराने की बात कही गई थी। लेकिन छात्रों का कहना है कि इस कैलेंडर के बावजूद कई बड़ी परीक्षाएं अब भी रुकी हुई हैं। इसके अलावा, छात्र संविदा कर्मियों को भर्ती में दिए जाने वाले 25 अंकों के वेटेज का विरोध कर रहे हैं और इसे तुरंत हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सौरव कुमार और अमन जैसे छात्र नेताओं ने किया। उन्होंने BSSC के कार्यकारी अध्यक्ष I.S. अरविंद कुमार चौधरी और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के मंत्री सम्राट चौधरी से हस्तक्षेप की अपील की है। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन कोई हिंसक झड़प नहीं हुई।

छात्रों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  • Inter Level, CGL-4 और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाएं तुरंत आयोजित की जाएं।
  • परीक्षाओं के नतीजे समय पर जारी किए जाएं।
  • संविदा कर्मियों को मिलने वाले 25 पॉइंट के वेटेज को खत्म किया जाए।
  • पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए।