Bihar में BSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लंबित परीक्षाओं की तारीख जारी न होने पर महाआंदोलन की चेतावनी

Bihar/Patna: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित परीक्षाओं की तारीख जारी करने की मांग को लेकर पटना में आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी परी

Bihar/Patna: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित परीक्षाओं की तारीख जारी करने की मांग को लेकर पटना में आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट तिथि नहीं आई है।

प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने आयोग को चेतावनी दी है कि अगर अगले 10 से 15 दिनों के भीतर परीक्षा की तारीखें घोषित नहीं की गईं, तो वे एक बड़े ‘महाआंदोलन’ की शुरुआत करेंगे। अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, BSSC ने 24 फरवरी और 6 मार्च 2026 को अपना एग्जाम कैलेंडर जारी किया था। इस कैलेंडर में इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जून-जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा के लिए सितंबर 2026 का संभावित समय दिया गया था। वहीं CGL (ग्रेजुएट लेवल) प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 के लिए तय की गई थी।

आयोग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि कैलेंडर में दी गई सभी तारीखें संभावित हैं और इनमें बदलाव किया जा सकता है। इंटर लेवल परीक्षा के मामले में सीसीटीवी युक्त केंद्रों की व्यवस्था जैसी लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण अभी तक कोई निश्चित दिन तय नहीं हो पाया है। इसी अनिश्चितता के कारण अभ्यर्थी अब सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।