Bihar BSEB मैट्रिक और इंटर रजिस्ट्रेशन का मौका फिर मिला, 22 जुलाई तक करें अप्लाई
Bihar: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है जो सत्र 2026-2027 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे। अब ये छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा
Bihar: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है जो सत्र 2026-2027 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे। अब ये छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह विशेष विंडो 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में देरी होने के कारण छात्रों को अब लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। स्कूल के प्रिंसिपलों को 13 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच आवेदन शुल्क और लेट फीस जमा करनी होगी। जिन छात्रों की फीस जमा हो जाएगी, वे 22 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
नए रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को एक डिक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म पर छात्र, उनके माता-पिता या अभिभावक और स्कूल के हेड का हस्ताक्षर होना जरूरी है, जिसके बाद इसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था लेकिन डिक्लेरेशन फॉर्म अपलोड नहीं किया या फीस जमा होने के बाद आवेदन सबमिट नहीं किया, उन्हें भी यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए मान्यता प्राप्त स्कूलों के हेड को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.org और इंटर के लिए intermediate.biharboardonline.com पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द या निलंबित हो चुकी है, वे आवेदन नहीं ले सकेंगे।
किसी भी तकनीकी समस्या के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9430429722 और ईमेल bseb@antiersolutions.com जारी किया है। बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारियों की बारीकी से जांच करने की सलाह दी है ताकि भविष्य में कोई गलती न हो।