Bihar BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जनरल कैटेगरी का कटऑफ 143 रहा
Bihar: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत कुल 1799 पदों के लिए की जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए 61
Bihar: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत कुल 1799 पदों के लिए की जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए 614 पद आरक्षित हैं। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किया गया, जिसके बाद अब सफल उम्मीदवार अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन के दो पेपर शामिल थे, जिसमें हिंदी के पेपर में कम से कम 30% अंक लाना जरूरी था। मुख्य परीक्षा में करीब 34,000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है।
| कैटेगरी | कटऑफ अंक |
|---|---|
| पुरुष जनरल | 143 |
| महिला जनरल | 116.20 |
मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। साथ ही उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप भी की जाएगी। PET की परीक्षा अक्टूबर 2026 में होने की संभावना है।
आयोग जल्द ही PET के लिए विस्तृत शेड्यूल और एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.gov.in पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान भूतपूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर और सरकारी सेवक होने से जुड़े जरूरी कागजात भी मांगे जाएंगे।