Bihar: BPSC TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को हजारीबाग ले जाकर कराई थी सेटिंग
Patna: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-3) के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष पर आरोप है कि वह पेपर लीक
Patna: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-3) के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष पर आरोप है कि वह पेपर लीक कर अभ्यर्थियों की सेटिंग कराने की साजिश में शामिल था।
EOU की जांच में पता चला है कि डॉक्टर मनीष कुमार ने करीब 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो-तीन दिन पहले पटना से झारखंड के हजारीबाग ले जाने का इंतजाम किया था। वहां एक होटल में इन अभ्यर्थियों को लीक हुआ प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस पूरे काम के लिए मनीष कुमार को प्रति अभ्यर्थी 50 हजार रुपये मिलने का वादा किया गया था।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मनीष कुमार की जान-पहचान डॉक्टर शिव से थी। माना जा रहा है कि शिव, संजीव मुखिया का बेटा है, जिसे इस पूरे परीक्षा धांधली नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। संजीव मुखिया का नाम NEET (UG)-24 पेपर लीक मामले में भी सामने आया है। इससे पहले इस गैंग के एक अन्य सदस्य प्रवीण कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू मुखिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
BPSC TRE-3 की परीक्षा 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी, जिसे पेपर लीक की खबरों के बाद 20 मार्च को रद्द कर दिया गया था। इस पूरे मामले में अब तक कुल 296 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि इस परीक्षा को दोबारा कराने के लिए BPSC ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसमें कलर कोड वाले पेपर, GPS ट्रैकर और जैमर का इस्तेमाल किया गया था।