Bihar में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती की तैयारी, शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव, अब सम्राट चौधरी की मंजूरी का इंतजार
Bihar: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जरूरी अधियाचना (प्रस्ताव) सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। अब इस पूरी प्रक्रिया को आग
Bihar: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जरूरी अधियाचना (प्रस्ताव) सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। अब इस पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि TRE-4 के लिए अधियाचना 27 जुलाई तक BPSC को भेजने की तैयारी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त के महीने में TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिफिकेशन जुलाई के आखिरी हफ्ते में भी आ सकता था, लेकिन अब अगस्त की संभावना ज्यादा है। इस भर्ती परीक्षा के सितंबर 2026 या अक्टूबर 2026 के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है।
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि BPSC TRE-4 परीक्षा दो चरणों में होगी, जिसमें पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर दूसरे चरण की परीक्षा ली जाएगी। यह तरीका पिछली शिक्षक भर्तियों से अलग होगा। साथ ही, इस बार कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के पद शामिल नहीं होने की संभावना है। मुख्य रूप से मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संभावित पदों की संख्या | 20,000 से अधिक |
| नोटिफिकेशन की उम्मीद | अगस्त 2026 |
| संभावित परीक्षा समय | सितंबर या अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का स्वरूप | दो चरण (Prelims और Mains) |
| लक्ष्य | 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती |
| शामिल स्तर | मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक |
भर्ती के अलावा, पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए भी खबर है। शिक्षकों के तबादले (ट्रांसफर) की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन के साथ शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026 तय की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि 31 अक्टूबर 2026 तक तीन चरणों में समायोजन, पारस्परिक और सामान्य स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया को खत्म कर लिया जाए।