Bihar के मोतिहारी के शेफ को मिला बड़ा सम्मान, ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की रॉयल गार्डन पार्टी में हुए शामिल
Bihar: बिहार के मोतिहारी में जन्मे शेफ नंद किशोर यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्हें ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला द्वारा आयोजित ‘रॉयल गार्डन पार्टी’ में आमंत्रित किया
Bihar: बिहार के मोतिहारी में जन्मे शेफ नंद किशोर यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्हें ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला द्वारा आयोजित ‘रॉयल गार्डन पार्टी’ में आमंत्रित किया गया। यह खास आयोजन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में स्थित ऐतिहासिक पैलेस ऑफ होलीरूडहाउस में हुआ।
नंद किशोर यादव का पाक कला का सफर साल 1999 में शुरू हुआ था। उन्होंने भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में अपना हुनर दिखाया है। साल 2007 में वह ब्रिटेन पहुंचे और वहां उन्होंने मशहूर सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रैमसे के साथ काम किया। उनकी इसी मेहनत और अनुभव की वजह से उन्हें इस शाही पार्टी का हिस्सा बनने का मौका मिला।
नंद किशोर यादव वर्तमान में लंदन के पास होलीपोर्ट में ‘The White Hart’ नाम के एक पब के मालिक हैं और वह ‘Ninaya Catering’ भी चलाते हैं। इस सम्मान के पीछे उनके 25 साल के करियर का अनुभव और ब्रिटेन के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनका योगदान है। साथ ही उन्होंने कई चैरिटी कार्यों में भी अपनी मदद दी है।
यह आयोजन ‘होलीरूड वीक’ के दौरान किया गया था, जो ब्रिटिश शाही परिवार के समर कैलेंडर का एक अहम हिस्सा होता है। बिहार के एक छोटे शहर से निकलकर ब्रिटेन के शाही महल तक पहुंचने वाली यह उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा है।