Bihar के लाल का कमाल, बिश्वनाथ सिन्हा संभालेंगे Kerala की प्रशासनिक कमान, होंगे नए मुख्य सचिव
Bihar: बिहार में जन्मे आईएएस अधिकारी बिश्वनाथ सिन्हा को केरल सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केरल का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया गया है। यह फैसला 24 जून, 2026 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक म
Bihar: बिहार में जन्मे आईएएस अधिकारी बिश्वनाथ सिन्हा को केरल सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केरल का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया गया है। यह फैसला 24 जून, 2026 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
बिश्वनाथ सिन्हा 30 जून, 2026 को अपना पदभार संभालेंगे। वह वर्तमान मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक की जगह लेंगे, जो उस दिन रिटायर हो रहे हैं। सिन्हा का कार्यकाल सितंबर 2028 तक रहेगा, जिससे उन्हें दो साल से ज्यादा समय तक सेवा देने का मौका मिलेगा।
बिश्वनाथ सिन्हा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 सितंबर, 1968 को बिहार में हुआ था और उन्होंने अपनी एम.ए. की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इस नई नियुक्ति से पहले वह गृह और सतर्कता विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर काम कर रहे थे, यह जिम्मेदारी उन्होंने 28 जून, 2023 को संभाली थी।
केरल प्रशासन में वह फिलहाल सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनसे सीनियर दो अधिकारी मनोज जोशी और संजय कौशिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन उन्होंने केरल वापस आने में रुचि नहीं दिखाई। इसी वजह से कैबिनेट ने वरिष्ठता और सिविल सेवा नियमों के आधार पर बिश्वनाथ सिन्हा को इस शीर्ष पद के लिए चुना है। सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करेगी।