Bihar Board 9वीं से 12वीं की क्वार्टरली परीक्षा कल से शुरू, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

Bihar: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। बोर्ड ने परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का मुख्य

Bihar: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। बोर्ड ने परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का मुख्य मकसद यह देखना है कि छात्र साल के अंत में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं।

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को प्रश्न पत्र समझने के लिए अलग से 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 जुलाई 2026 तक परीक्षा परिणाम तैयार कर लें।

बोर्ड ने साफ किया है कि इन परीक्षाओं में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। जो छात्र परीक्षा नहीं देंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है और उनका नाम रोल से हटाया भी जा सकता है। परीक्षा का सिलेबस साल भर के कुल पाठ्यक्रम के पहले एक चौथाई हिस्से से होगा। ये परीक्षाएं छात्रों के अपने ही स्कूलों में होंगी, इसलिए किसी बाहरी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है।

कक्षा 9वीं और 10वीं का शेड्यूल

तारीख पहली पाली (First Shift) दूसरी पाली (Second Shift)
1 जुलाई मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगाली, मैथिली) दूसरी भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी)
2 जुलाई विज्ञान/संगीत सामाजिक विज्ञान
3 जुलाई गणित/गृह विज्ञान अंग्रेजी

कक्षा 12वीं का शेड्यूल

तारीख पहली पाली (First Shift) दूसरी पाली (Second Shift)
1 जुलाई भौतिकी, उद्यमिता, दर्शनशास्त्र रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान
2 जुलाई गणित जीव विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, भूगोल
3 जुलाई अंग्रेजी हिंदी
4 जुलाई भाषा (उर्दू, संस्कृत, मैथिली) मनोविज्ञान
6 जुलाई कृषि, अर्थशास्त्र समाजशास्त्र
7 जुलाई इतिहास संगीत
8 जुलाई गृह विज्ञान –

बोर्ड ने प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। दृष्टिबाधित छात्रों के लिए विशेष प्रावधान लागू रहेंगे। स्कूलों द्वारा परिणाम आंतरिक रूप से तैयार किए जाएंगे, इन्हें मैट्रिक या इंटर की तरह ऑनलाइन पोर्टल पर प्रकाशित नहीं किया जाएगा।