Bihar के बिहटा में बनेगा आधुनिक महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान, युवतियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्किल ट्रेनिंग

Bihar/Patna: बिहार की बेटियों और युवतियों को रोजगार के नए अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में महिलाओं के लिए एक आधुनिक राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI-W) बनाया ज

Bihar/Patna: बिहार की बेटियों और युवतियों को रोजगार के नए अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में महिलाओं के लिए एक आधुनिक राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI-W) बनाया जा रहा है। गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस संस्थान के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वर्चुअली शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के लिए कौशल विकास एक प्राथमिकता है। उन्होंने इस मौके पर जानकारी दी कि पटना में 640 करोड़ रुपये की लागत से आर्यभट्ट अंतरराष्ट्रीय कौशल हब भी स्थापित किया जा रहा है।

यह संस्थान भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) के महिला प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अंतर्गत काम करेगा। यह बिहार का पहला ऐसा संस्थान होगा जो खास तौर पर महिलाओं के लिए होगा। यहाँ 19 अलग-अलग तरह के व्यावसायिक और तकनीकी कोर्स कराए जाएंगे। इन कोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि महिलाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग मिले और उन्हें नौकरी या अपना काम शुरू करने में आसानी हो।

संस्थान में वर्तमान में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (CTS), क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (CITS) और आईटी, नेटवर्किंग एवं क्लाउड में एडवांस्ड डिप्लोमा जैसे लंबे समय वाले कोर्स दिए जा रहे हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जैसे आधुनिक विषय भी शामिल हैं। यह पूरा कैंपस बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

बता दें कि बिहटा क्षेत्र में औद्योगिक विकास पर काफी जोर दिया जा रहा है। इससे पहले 14 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहाँ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा बनाए गए प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया था। साथ ही 28 अप्रैल 2026 को भी यहाँ MSME टेक्नोलॉजी सेंटर की शुरुआत हुई थी।