Bihar को मिला बड़ा तोहफा, Bharat Tex 2026 में 1476 करोड़ का निवेश, 40 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए Bharat Tex 2026 ग्लोबल टेक्सटाइल एग्जीबिशन में बिहार सरकार ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। राज्य सरकार ने 16 बड़ी कपड़ा

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए Bharat Tex 2026 ग्लोबल टेक्सटाइल एग्जीबिशन में बिहार सरकार ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। राज्य सरकार ने 16 बड़ी कपड़ा कंपनियों के साथ समझौता किया है, जिससे बिहार में भारी निवेश आएगा और हजारों लोगों को काम मिलेगा।

इस आयोजन में बिहार एक पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल हुआ है। बिहार पवेलियन का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री Giriraj Singh और बिहार की उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने मिलकर किया। पहले ही दिन बिहार सरकार ने 1476 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoUs साइन किए हैं। इस निवेश से राज्य में करीब 40,500 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने बताया कि बिहार ने अब आधुनिक औद्योगिक ढांचा तैयार कर लिया है, जिसमें ‘प्लग-एंड-प्ले’ जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वहीं उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने कहा कि बेहतर औद्योगिक नीतियों की वजह से बिहार अब कपड़ा निर्माण के लिए एक पसंदीदा जगह बन रहा है।

बिहार के उद्योग सचिव Kundan Kumar के मुताबिक, इस इवेंट से राज्य के छोटे-बड़े उद्योगों को नए बाजार मिलेंगे और व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बिहार पवेलियन में Savi Global, ग्रामीण खादी ग्रामोद्योग विकास संघ, Gopalan Silk और NIFT Patna जैसे संस्थान अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पूरा आयोजन 17 जुलाई 2026 तक चलेगा।