Bihar में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर बवाल, UP के बहराइच और बस्ती में कैंडल मार्च निकाल कर मांगी निष्पक्ष जांच

Bihar/Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद अब विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इस घटना के विरोध में न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिलों में भी लोगों ने कैंडल म

Bihar/Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद अब विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इस घटना के विरोध में न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिलों में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना 17 जून 2026 की है, जब भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस ने भारत भूषण तिवारी को एक एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस का कहना है कि तिवारी ने उन पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। हालांकि, परिवार और समर्थकों का आरोप है कि यह एक सोची-समझी हत्या थी और तिवारी ने सरेंडर करने के बाद उन्हें मारा गया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 20 जून 2026 को एक रिटायर्ड हाई कोर्ट जज के जरिए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक PIL दाखिल कर CBI जांच की मांग की है। पुलिस विभाग ने इस मामले में अब तक शाहपुर SHO राजेश कुमार मालाकर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

मामले में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। पहले पुलिस ने भारत भूषण के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी पर हथियार छिपाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की थी, लेकिन 25 जून को उनके नाम केस से हटा दिए गए। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांस्टेबल आशीष तिवारी को भी सस्पेंड किया गया है।

भारत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी का कहना है कि एनकाउंटर को 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने भोजपुर SP और शाहबाद DIG को हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे दिल्ली तक जाएंगे। बहराइच के रामपुरवा गांव और बस्ती के छवनी में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस घटना को फर्जी एनकाउंटर करार दिया।