Bihar के भागलपुर में ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवार दोस्तों की मौत, एक हुआ घायल

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये तीनो

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में बाइक ट्रक के नीचे घुस गई थी। मृतकों की पहचान बांका जिले के अमरपुर निवासी श्रीकांत (17 वर्ष) और बादल कुमार सिंह (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि बादल और श्रीकांत अपने एक मित्र से मिलने भागलपुर आए थे और शाम को वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही कजरैली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को मायागंज अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।