Bihar के सुल्तानगंज में दूसरी सोमवारी पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, कांवरियों के लिए प्रशासन ने किए खास इंतजाम

Bihar/Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में इस बार एक अलग ही नजारा दिखा। सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर बिहार सरकार के निर्देश पर पहली बार कांवरियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्ट

Bihar/Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में इस बार एक अलग ही नजारा दिखा। सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर बिहार सरकार के निर्देश पर पहली बार कांवरियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह पैदा किया।

जिला प्रशासन ने इस खास आयोजन के लिए कुछ प्रमुख रास्तों को चुना था। इनमें अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज नगर क्षेत्र, लदौआ मोड़, असरगंज और धांधी-बेलारी जैसे इलाके शामिल थे। इन जगहों पर जब आसमान से फूल बरसे, तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मेले का उद्घाटन 28 जुलाई 2026 को किया था और साथ ही श्रावणी मेला ऐप भी लॉन्च किया था।

सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी Alankrita Pandey और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramod Kumar Yadav ने खुद मंदिर और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए मैनेजमेंट, मेडिकल हेल्प, साफ-सफाई, पीने के पानी और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा बताते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा पर जोर दिया है।