Bihar में सड़क हादसे में 11 साल की बच्ची की मौत, भागलपुर-दुमका मार्ग पर पलटा टोटो
Bihar/Bhagalpur : भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मखना के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक टोटो पलटने की वजह से 11 साल की बच्ची खुशी भारती की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां और भाई क
Bihar/Bhagalpur : भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मखना के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक टोटो पलटने की वजह से 11 साल की बच्ची खुशी भारती की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां और भाई के साथ घर लौट रही थी।
जानकारी के मुताबिक, खुशी भारती अपनी मां पूजा देवी और भाई के साथ अमरपुर प्रखंड के कोलकाशपुर स्थित ननिहाल गई हुई थी। रविवार को जब वे वहां से वापस लौट रहे थे, तभी मखना के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।