Bihar में सड़क हादसे में 4 की मौत, 12 घायल, दो Scorpio की आमने-सामने हुई टक्कर

Bihar/Begusarai : बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-31 पर अंग्रेजी ढाला के पास दो तेज रफ्तार Scorpio गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवकों की जान चली

Bihar/Begusarai : बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-31 पर अंग्रेजी ढाला के पास दो तेज रफ्तार Scorpio गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पहली Scorpio में छह युवक सवार थे जो सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने और जन्मदिन मनाने जा रहे थे। वहीं दूसरी गाड़ी बखरी थाना क्षेत्र से विनोदपुर की तरफ बारात लेकर जा रही थी। दोनों गाड़ियां इतनी तेज रफ्तार में थीं कि टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में जान गंवाने वालों में ऋषभ कुमार (26 वर्ष, पोखरिया निवासी), ऋषभ कुमार (26 वर्ष, बैजू शर्मा के पुत्र), हिमांशु कुमार (22 वर्ष, वार्ड-36 निवासी) और गाड़ी चालक राजा कुमार शामिल हैं। राजा कुमार की मौत इलाज के दौरान हुई। इस दुर्घटना में रूपेश, करण, रवि, विकास, प्रियांशु, लक्ष्मण, प्रिंस और ज्योतिष कुमार समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

सिंघौल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर लग रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।