Bihar की स्वाति ने BCECE-2026 में किया टॉप, पूर्णिया की बेटी ने पूरे राज्य में लहराया परचम

Bihar/Purnia : पूर्णिया जिले की रहने वाली स्वाति आनंद ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCECE)-2026 में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। गांव की मिट्टी से निकलकर स्वाति ने अपनी मेहनत के दम पर यह बड़ी काम

Bihar/Purnia : पूर्णिया जिले की रहने वाली स्वाति आनंद ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCECE)-2026 में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। गांव की मिट्टी से निकलकर स्वाति ने अपनी मेहनत के दम पर यह बड़ी कामयाबी पाई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

स्वाति आनंद पूर्णिया के भोगा करियात पंचायत के भोगा देहात की रहने वाली हैं। वह तपेश कुमार यादव और शशिलता देवी की बेटी हैं। स्वाति ने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई KGP Higher Secondary School, भोगा भटगामा से पूरी की और इंटरमीडिएट की पढ़ाई Agricultural College, Srinagar से की। उन्होंने न केवल BCECE बल्कि नेशनल लेवल की CUET-UG परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

स्वाति का सपना है कि वह किसी बड़े संस्थान से एग्रीकल्चर साइंस में रिसर्च करें और वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करें। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ-साथ खुद से की गई पढ़ाई को दिया है। उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 24 जून 2026 को रैंक कार्ड के लिए नोटिस जारी किया था। आधिकारिक परिणाम 28 जून 2026 को bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस परीक्षा में कुल 1,200 अंक होते हैं, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ या बायोलॉजी के लिए 400-400 अंक निर्धारित हैं। माना जा रहा है कि राज्य टॉपर का स्कोर 1,050 से 1,150 अंकों के बीच रहा होगा।