Bihar में जल्द शुरू होगा बसेरा-3 अभियान, 8,054 राजस्व कर्मचारियों की होगी भर्ती और खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड

Bihar: बिहार सरकार जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करने और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। राज्य में जल्द ही ‘बसेरा-3 अभियान’ शुरू होगा, जिससे उन परिवारों को फायदा मिलेगा जिन्हें जमीन

Bihar: बिहार सरकार जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करने और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। राज्य में जल्द ही ‘बसेरा-3 अभियान’ शुरू होगा, जिससे उन परिवारों को फायदा मिलेगा जिन्हें जमीन के कागज तो मिले थे लेकिन कब्जा नहीं मिला। इसके साथ ही सरकार राजस्व विभाग में हजारों नई भर्तियां करेगी और जमीन के रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल बनाएगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि बसेरा-3 अभियान के तहत भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन का भौतिक कब्जा दिलाया जाएगा। इसके अलावा, खासमहल जमीन को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। सरकार इसके लिए जमीन मालिकों और अधिकारियों के साथ बैठक करेगी ताकि बाजार दर के आधार पर तय राशि लेकर जमीन को फ्रीहोल्ड किया जा सके।

विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए 8,054 राजस्व कर्मचारियों (Revenue Employees) की भर्ती की जाएगी। फिलहाल विभाग में 12,000 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन सिर्फ 4,000 से 4,500 लोग ही कार्यरत हैं। इस भर्ती का प्रस्ताव BSSC को भेज दिया गया है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। हर हल्का में कर्मचारी की तैनाती से जमीन के विवाद कम होंगे और कोर्ट के केस जल्दी निपटेंगे। साथ ही, हर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर कम क्लर्क की नियुक्ति भी की जाएगी।

जमीन के कागजातों को लेकर अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने 28 करोड़ पेज डिजिटल कर दिए हैं और अब केवल डिजिटल हस्ताक्षर वाले दस्तावेज ही मान्य होंगे। दाखिल-खारिज (Mutation) की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब ‘e-Jamabandi’ लिस्ट से ऑनलाइन मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि सरकारी जमीन पर कोई फर्जी कब्जा न कर सके।