Bihar में बांकीपुर उपचुनाव के दौरान बीजेपी और जनसुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, ज्वाइंट स्क्रेटरी के घर फायरिंग और इंजीनियर के 6 ठिकानों पर रेड

Bihar: बिहार में गुरुवार को कई बड़ी घटनाएं एक साथ सामने आईं। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी के घर पर फायरिंग की खबर आई। इसके साथ ही भ्रष्टाचार क

Bihar: बिहार में गुरुवार को कई बड़ी घटनाएं एक साथ सामने आईं। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी के घर पर फायरिंग की खबर आई। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने एक इंजीनियर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

बांकीपुर उपचुनाव में मतदान के दिन माहौल तनावपूर्ण रहा। किदवईपुरी, मीठापुर दयानंद हाई स्कूल और एएन कॉलेज मतदान केंद्रों के पास बीजेपी और जनसुराज पार्टी के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, जिसके बाद वोटिंग जारी रही। जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर पुलिस ने उनकी पार्टी के 20 नेताओं को हिरासत में लिया और मतदाताओं को डराया गया। वहीं बीजेपी ने जनसुराज पर फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप लगाया है। इस चुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। दोपहर 3 बजे तक यहां केवल 27.90% मतदान दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में लोकपाल भवन की ज्वाइंट स्क्रेटरी रीता सिन्हा के घर पर गोलीबारी हुई। उनके फ्लैट के बेडरूम के शीशे पर गोली के निशान मिले हैं। पटना पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम के लघु सिंचाई प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर रेड मारी। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। इंजीनियर पर अपनी कमाई से 85% ज्यादा यानी करीब 1.19 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है।

EOU की टीम ने पटना, सासाराम, बांका और मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है। तलाशी के दौरान एक फ्लैट से 3 लाख रुपये से अधिक कैश, 350 ग्राम सोने के गहने, चांदी के सिक्के, महंगी ब्रांडेड घड़ियाँ, लग्जरी फ्लैट के कागजात और महंगी SUV बरामद हुई है। मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में एक बंद कमरा पटना से मंगाई गई विशेष चाबी से खोला गया, जहां से और भी दस्तावेज मिले हैं।