Bihar के Banka में बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Banka: बिहार के बांका जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया संथाली टोला इलाके में बाइक सवार दो युवकों की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पू
Banka: बिहार के बांका जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया संथाली टोला इलाके में बाइक सवार दो युवकों की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में डर और सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम 5 जुलाई 2026 की है। धर्मराई गांव के रहने वाले गुंजन सिंह (30 वर्ष) और सिट्टू सिंह (32 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शराब पीने के बाद लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों युवकों को कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हमले के दौरान उनके साथ सचिन सिंह नाम का एक और युवक था। अपराधियों ने उसे भी गोली मारी, लेकिन वह घायल अवस्था में वहां से भागने में सफल रहा। घटना की खबर मिलते ही बांका के SP Amitesh Kumar और अमरपुर SHO Rakesh Kumar भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। मौके से पुलिस को तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।