Bihar के बांका में सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Bihar/Banka: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लसकरी गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सा

Bihar/Banka: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लसकरी गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

बांका जिले में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। 20 जून को कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर एक टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर हुई थी, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया था। इसी दिन बौसी के जंगली मोड़ के पास एक टोटो पलटने से चार महिलाएं घायल हुई थीं, जिन्हें बांका और भागलपुर रेफर किया गया था।

इससे पहले 18 जून को बामदेव-नवादा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के रानीटिकर दुर्गा मंदिर पुलिया के पास बाइक सवार दो लोग पेड़ से टकरा गए थे। वहीं 12 जून को फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में नवल मंडल की इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई थी।