Bihar के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार के घर और थाने के पास फायरिंग, दो युवक घायल
Bihar/Patna: पटना के बख्तियारपुर इलाके में बुधवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास और स्थानीय थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर दो युवकों को गोली मार दी गई। यह घटना उ
Bihar/Patna: पटना के बख्तियारपुर इलाके में बुधवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास और स्थानीय थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर दो युवकों को गोली मार दी गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों युवक गंगा आरती में शामिल होकर सीढ़ी घाट से वापस लौट रहे थे।
घायल युवकों की पहचान विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर के देदौर गांव के रहने वाले हैं। हमले में एक युवक की पीठ में और दूसरे के पेट में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद दोनों को बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वारदात मुख्यमंत्री के आवास और थाने जैसे संवेदनशील स्थान के बिल्कुल करीब हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए उन्हें सुरक्षित रखा है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला आपसी रंजिश की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई आपराधिक विवाद है। स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में कोई आरोपी नहीं आया है।