Bihar के बगहा में घर के आंगन में भिड़े किंग कोबरा और विशाल अजगर, रेस्क्यू टीम ने दोनों को बचाया
Bihar/Bagaha: बिहार के बगहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व (VTR) के गोनौली वन क्षेत्र में नीतेश कुमार के घर के आंगन में एक किंग कोबरा और एक विशाल अजगर आमने-सामने आ गए। दोनो
Bihar/Bagaha: बिहार के बगहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व (VTR) के गोनौली वन क्षेत्र में नीतेश कुमार के घर के आंगन में एक किंग कोबरा और एक विशाल अजगर आमने-सामने आ गए। दोनों सरीसृपों की इस भिड़ंत को देखकर परिवार के सदस्य बुरी तरह डर गए और तुरंत घर से बाहर निकल गए।
यह पूरी घटना मंगलवार रात की है। घर में सो रहे परिवार को तब पता चला जब उनके पालतू कुत्ते ने लगातार भौंकना शुरू कर दिया। जब परिवार ने बाहर देखा तो वहां किंग कोबरा और अजगर आपस में भिड़ रहे थे। परिवार ने बिना देर किए वन विभाग और सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां जमा भीड़ को पीछे हटने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा। काफी मशक्कत के बाद मुरारी कुमार ने दोनों सांपों को सावधानीपूर्वक पकड़ा और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग ने बताया कि गोनौली क्षेत्र घने जंगलों के करीब है। बारिश और गर्मी के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे समय में घबराएं नहीं और खुद सांप पकड़ने की कोशिश न करें। किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
बता दें कि नीतेश कुमार के घर में सांप घुसने की यह पहली घटना नहीं है। करीब दो साल पहले भी इसी घर से एक विशाल किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया था।