Bihar के औरंगाबाद में तेज रफ्तार Scorpio ने दो बहनों को रौंदा, ट्यूशन से लौट रही थीं छात्राएं, मौत

Bihar/Aurangabad : औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ भतारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो किशोरियों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके मे

Bihar/Aurangabad : औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ भतारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो किशोरियों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार 2 जुलाई 2026 की सुबह ओबरा-पौथू मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान नरौला गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय बेटी अफसरी और रुस्तम अली की 15 वर्षीय बेटी आशिया के रूप में हुई है। दोनों चचेरी बहनें बराही बाजार से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रही थीं। तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर छात्राओं को रौंद दिया।

हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। घटना से गुस्साए लोगों ने ओबरा-पौथू मार्ग को 5 घंटे से ज्यादा समय तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने दोषी ड्राइवर की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

मौके पर पहुंचे पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार, दारोगा अरुण कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार, सड़क हादसे में मौत होने पर परिजनों को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा मिल सकता है, जिसमें 4 लाख बीमा कंपनी और 4 लाख राज्य सरकार देगी।