Bihar में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 3,687 पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन
Bihar: अगर आप नेट क्वालिफाई कर चुके हैं और बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Bihar State University Service Commission (BSUSC) ने 3,687 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर
Bihar: अगर आप नेट क्वालिफाई कर चुके हैं और बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Bihar State University Service Commission (BSUSC) ने 3,687 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार HED Samarth Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस आवेदन के लिए कोई फीस नहीं मांगी गई है। यह भर्ती इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी जैसे छह विषयों के लिए निकाली गई है।
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा और योग्यता के नियम काफी सख्त हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अगस्त 2026 तक 43 साल होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों को बिहार सरकार के नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है, हालांकि SC, ST, BC और EBC उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
चयन के लिए NET या SET पास होना अनिवार्य है, लेकिन जिन लोगों के पास UGC नियमों के तहत PhD की डिग्री है, उन्हें NET/SET से छूट मिलेगी। इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से एकेडमिक स्कोर (85 अंक) और इंटरव्यू (15 अंक) के आधार पर किया जाएगा।
| विवरण | |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2026 |
| स्क्रीनिंग और इंटरव्यू सूचना | 17-18 जुलाई 2026 |
| इंटरव्यू की संभावित तारीख | 20-27 जुलाई 2026 |
| मेरिट लिस्ट का प्रकाशन | 29 जुलाई 2026 |
| कॉलेज प्रेफरेंस | 30 जुलाई 2026 |
| फाइनल अलॉटमेंट | 1 अगस्त 2026 |
| जॉइनिंग की अंतिम तिथि | 7 अगस्त 2026 |