Bihar विधानसभा में AI की पाठशाला, विधायकों को मिलेगी डिजिटल तकनीक की ट्रेनिंग, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया पोर्टल
Bihar: बिहार विधानसभा के विधायकों और MLCs के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की पाठशाला शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को इस खास ट्रेनिंग प्रोग्राम और एक नए वेब पोर्टल की शुरुआत की
Bihar: बिहार विधानसभा के विधायकों और MLCs के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की पाठशाला शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को इस खास ट्रेनिंग प्रोग्राम और एक नए वेब पोर्टल की शुरुआत की। इस पहल का मकसद डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना और सरकारी योजनाओं की निगरानी को और बेहतर बनाना है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मौके पर कहा कि आज के समय में शासन और प्रशासन चलाने के लिए AI और डिजिटल तकनीक बहुत जरूरी है। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे आम जनता से संवाद करने और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए AI का इस्तेमाल करें। CM ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि भवन निर्माण विभाग में AI आधारित विश्लेषण की वजह से प्रोजेक्ट की लागत में 5 से 7 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो लोग AI को नहीं अपनाएंगे, वे विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।
बिहार सरकार अब राज्य को AI के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की तैयारी में है। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने पहले ही विधायकों और सरकारी अधिकारियों के लिए क्वालिटी AI ट्रेनिंग को मंजूरी दे दी थी। राज्य सरकार जल्द ही एक AI पॉलिसी भी लाने वाली है ताकि गवर्नेंस और विकास के काम पूरी तरह बदल सकें। साथ ही, सरकारी अधिकारियों के लिए यह नियम बनाया गया है कि जनता से जुड़े कामों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना होगा, वरना उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन बनाया गया है। इसमें NUS, C-DAC पटना, IIT पटना, NIELIT पटना और CIMP जैसे बड़े संस्थानों का सहयोग लिया जा रहा है।
इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (MKVI) के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंफॉर्मेशन सिस्टम (PMS) वेब पोर्टल भी लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए विकास योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही तय होगी। बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों के लिए इस तरह की AI ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है।