Bihar के Arrah में पुलिस एनकाउंटर के बाद बवाल, Bharat Tiwari के अंग दान वाले वीडियो से भावुक हुए लोग
Bihar/Arrah: आरा के शाहपुर इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 30 साल के भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद इलाके में तनाव है। इस बीच भरत का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के बाद अपने अंग इंडियन आर्मी
Bihar/Arrah: आरा के शाहपुर इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 30 साल के भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद इलाके में तनाव है। इस बीच भरत का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के बाद अपने अंग इंडियन आर्मी को दान करने की इच्छा जताई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी भावुक हैं और इस पूरी घटना पर सवाल उठा रहे हैं।
भरत तिवारी बिहार के आरा जिले के बिलाउंटी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार और गांव वालों का कहना है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। वायरल वीडियो जनवरी 2025 का बताया जा रहा है, जिसमें भरत ने कहा था कि उनके शरीर और अंगों को सबसे पहले इंडियन आर्मी को, फिर प्रशासन को और उसके बाद जरूरतमंद लोगों को दिया जाए।
पुलिस का कहना है कि 17 जून 2026 को जब टीम वहां पहुंची तो भरत ने छत से फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास अवैध हथियार था। दूसरी तरफ परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि यह एक फर्जी एनकाउंटर था। भरत की मां का कहना है कि उनके बेटे ने हथियार डाल दिया था, फिर भी उसे पांच गोलियां मारी गईं। ग्रामीणों ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है क्योंकि यह पुलिस के सामान्य प्रोटोकॉल के खिलाफ था।
इस मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। National Human Rights Commission (NHRC) ने इस घटना का संज्ञान लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील ने शिकायत की है कि इस संदिग्ध मौत की जांच CBI या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
घटना के बाद आरा में सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और इंसाफ की मांग की। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। एक FIR एनकाउंटर से जुड़ी है और दूसरी भरत के पिता काशी नाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी के खिलाफ है, जिन पर पुलिस को गुमराह करने और अवैध हथियार की जानकारी छिपाने का आरोप है। विरोध प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे-922 जाम करने के आरोप में पंचायत मुखिया बलीराम यादव समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और सांसद सुदामा प्रसाद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।