Bihar के अररिया में भारी बारिश से ततमा टोला जलमग्न, प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Bihar/Araria: अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित चहटपुर पंचायत के ततमा टोला में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के आंगनों और गलियों में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस समस्या स
Bihar/Araria: अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित चहटपुर पंचायत के ततमा टोला में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के आंगनों और गलियों में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
गांव के वार्ड संख्या-11 में जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर मुख्य सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे सड़कें भी खराब हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल पहले सड़क निर्माण हुआ था, जिसके बाद से इलाके में पानी निकासी का पूरा सिस्टम खराब हो गया है।
सोमवार, 29 जून 2026 को मोहम्मद हसन, हीरालाल ततमा, मोहम्मद कैस, महेश ततमा, विनोद ततमा, मनोज ततमा और छोटू ततमा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधियों पर इस समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द नाला निर्माण कराया जाए ताकि पानी की निकासी हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तो वे अपने परिवारों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।