Bihar के आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, महापंचायत में उमड़ी भीड़, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Bihar/Ara: भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके में भारत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण है. इस मामले के विरोध में बिलौटी गाँव में एक विशाल महापंचायत बुलाई गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. इ
Bihar/Ara: भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके में भारत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण है. इस मामले के विरोध में बिलौटी गाँव में एक विशाल महापंचायत बुलाई गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी अपने बेटे की याद में मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े, जिससे वहां मौजूद भीड़ काफी भावुक हो गई.
घटनाक्रम की बात करें तो 17 जून 2026 को बिलौटी गाँव में भारत भूषण तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर में हुई थी. पुलिस का दावा था कि उन्होंने जवाबी फायरिंग की, लेकिन परिवार का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें गोली मारी गई. इस मामले में मृतक की माँ आशा देवी की शिकायत पर जगदीशपुर SDPO और तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
कार्रवाई करते हुए शाहाबाद प्रक्षेत्र के DIG सत्य प्रकाश ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, SI हरिश्चंद्र कुमार, SI अंकित आर्यन, ASI रामाशंकर यादव और महिला सिपाही मीना कुमारी को निलंबित कर दिया है. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं, जिसकी निगरानी एक रिटायर्ड हाई कोर्ट जज करेंगे.
इस विरोध प्रदर्शन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मांग की कि जाँच केवल निचले स्तर के कर्मियों तक सीमित न रहे, बल्कि आदेश देने वाले बड़े अधिकारियों की भी भूमिका की जाँच हो. इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन मिश्रा ने न्याय की मांग को लेकर गाँव में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है और विरोध स्वरूप मुंडन भी कराया है. समर्थकों ने बिलौटी टाड़ इलाके के बोर्ड पर “शहीद भरत नगर” लिख दिया है.