Bihar : भोजपुर जिले के Ara शहर में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 22 अप्रैल 2026 को आरा दुनिया के टॉप-10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया। लू के थपेड़ों की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल है और लोग घ
Bihar : भोजपुर जिले के Ara शहर में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 22 अप्रैल 2026 को आरा दुनिया के टॉप-10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया। लू के थपेड़ों की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल है और लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं।
आरा और बिहार के अन्य शहरों में कितना है तापमान
AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 20 सबसे गर्म स्थानों में से 19 भारत में हैं। बिहार के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है। तापमान की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:
| शहर |
तापमान |
| भोजपुर (Ara) |
43°C – 44°C |
| भागलपुर |
44°C |
| बेगूसराय |
43°C |
| मोतिहारी |
43°C |
| मुंगेर |
43°C |
| सीवान |
43°C |
IMD की चेतावनी और प्रशासन का फैसला
India Meteorological Department (IMD) ने 22 से 24 अप्रैल 2026 तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, बिहार के भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर जैसे जिलों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी। यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक बनी रह सकती है, जिससे दक्षिण और पश्चिम बिहार के लोग ज्यादा प्रभावित होंगे।
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में बदलाव
भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं। 22 अप्रैल को कक्षा 8 तक के स्कूलों को जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन का मकसद बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाना है। AccuWeather के मुताबिक, अप्रैल के महीने में यहाँ अधिकतम तापमान 42.8°C तक जा सकता है।