Bihar में 22 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी पदों पर होगी बहाली, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी

Bihar: बिहार की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22,891 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से राज्य की बड

Bihar: बिहार की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22,891 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से राज्य की बड़ी संख्या में महिलाओं को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार ने इस भर्ती के लिए ‘आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2026’ को भी स्वीकृति दे दी है। अब इसी गाइडलाइन के आधार पर नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुल पदों में 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका के पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया को लेकर सरकार ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। अब ‘आम सभा’ वाली पुरानी प्रथा को खत्म कर दिया गया है और चयन पूरी तरह से मेरिट अंकों के आधार पर होगा। इसमें स्थानीय निवास यानी ग्राम या वार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो न्यूनतम इंटर (12वीं) पास होने की संभावना है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर नियुक्ति होगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस कदम से आंगनबाड़ी सेवाओं की क्वालिटी बेहतर होगी और महिलाओं को घर के पास रोजगार मिलेगा। बता दें कि 29 जुलाई 2026 को हुई इस कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिसमें बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने और शहरी जलापूर्ति जैसी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।