Bihar में भूमिहीन परिवारों को मिला तोहफा, अभियान बसेरा-2.0 के तहत 30 हजार लोगों को मिलेंगे वासभूमि के पर्चे
Bihar: राज्य के उन गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर है जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार ‘अभियान बसेरा-2.0’ के जरिए भूमिहीन परिवारों को वासभूमि के प्रमाण-पत्र बांट
Bihar: राज्य के उन गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर है जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार ‘अभियान बसेरा-2.0’ के जरिए भूमिहीन परिवारों को वासभूमि के प्रमाण-पत्र बांट रही है। इस पहल से हजारों बेघर परिवारों को अब अपना खुद का घर बनाने के लिए सरकारी जमीन मिल सकेगी।
इस अभियान के तहत पूरे बिहार में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां कुल 30,000 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिए जाने का निर्णय लिया गया है। हरनौत में 40 परिवारों को वासभूमि का पर्चा दिया गया, वहीं नालंदा जिले के बेन प्रखंड में भी 21 परिवारों को भूखंड वितरित किए गए। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से कोई सरकारी जमीन नहीं है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी भूमिहीन परिवार आवास से वंचित न रहे। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना था कि बिहार में कोई भी परिवार भूमिहीन न रहे, जिसे पूरा करने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है।
प्रशासनिक स्तर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिला समाहर्ताओं और प्रमंडलीय आयुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे इन प्रमाण-पत्रों के वितरण के लिए विशेष अभियान चलाएं। इस योजना के तहत अगर सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होगी, तो पात्र परिवारों को जमीन खरीदने के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी।