Bhiwandi में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, पानी की किल्लत से परेशान रहे दमकलकर्मी
Maharashtra/Thane: भिवंडी के निंबावली इलाके में रविवार तड़के एक टायर और लकड़ी के पैलेट गोदाम में भीषण आग लग गई। यह हादसा मुंबई-नाशिक हाईवे के पास हुआ, जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी लो
Maharashtra/Thane: भिवंडी के निंबावली इलाके में रविवार तड़के एक टायर और लकड़ी के पैलेट गोदाम में भीषण आग लग गई। यह हादसा मुंबई-नाशिक हाईवे के पास हुआ, जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग रविवार सुबह करीब 3:17 बजे लगी। गोदाम में भारी मात्रा में नए और पुराने टायर के साथ-साथ लकड़ी के पैलेट और कच्चा माल रखा था, जिसकी वजह से आग बहुत तेजी से फैली। आग बुझाने के लिए भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल अधिकारी सुरेश म्हात्रे ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि मौके पर पानी की भारी कमी थी।
अधिकारियों का आरोप है कि गोदाम के मैनेजमेंट ने पानी की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की थी, जिससे firefighting ऑपरेशन में काफी बाधा आई। निंबावली इलाके में रविवार सुबह ऐसी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें से एक लकड़ी के पैलेट गोदाम में थी और दूसरी टायर गोदाम में। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।