Bhiwandi में रिहायशी बिल्डिंग गिरी, 3 लोगों की मौत और कई मलबे में दबे
Maharashtra/Bhiwandi: भिवंडी के बालाजी नगर इलाके में गुरुवार रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। ह
Maharashtra/Bhiwandi: भिवंडी के बालाजी नगर इलाके में गुरुवार रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ जब इलाके में भारी बारिश हो रही थी।
यह इमारत Kohinoor Apartment के नाम से जानी जाती थी जो गंगा रामवाड़ी के भंडारी कंपाउंड, नरपोली इलाके में स्थित थी। हादसे के वक्त बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत गिरने से पहले जोर-जोर से चटकने की आवाजें आईं, जिसके बाद कुछ लोग समय रहते बाहर निकल गए। मलबे से अब तक एक घायल लड़के और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है।
Bhiwandi Nizampur City Municipal Corporation (BNCMC) ने इस बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक और जर्जर घोषित कर दिया था। प्रशासन ने निवासियों को खाली करने के लिए चार से पांच नोटिस भी जारी किए थे और इसे ‘Category C-2A’ यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया था। बीजेपी विधायक Mahesh Choughule ने मौके पर पहुंचकर बताया कि नगर निगम ने पहले ही चेतावनी दी थी, फिर भी लोग वहां रह रहे थे।
बचाव कार्य में NDRF, भिवंडी फायर ब्रिगेड, Thane Disaster Response Force (TDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। भारी मशीनरी और डॉग स्क्वायड की मदद से मलबे में फंसे लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य में लगे कुछ मजदूर भी मलबे में दबे हो सकते हैं। इस ऑपरेशन के दौरान NDRF का एक जवान भी घायल हो गया है।