Bhiwandi में फूड पॉइजनिंग से 88 लोग बीमार, ‘Famous Shawarma’ आउटलेट सील, बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान
Maharashtra/Bhiwandi: भिवंडी के खंडू पाड़ा रोड पर एक फास्ट फूड आउटलेट से खाना खाने के बाद 88 लोग बीमार हो गए। इनमें 33 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। गुरुवार को केवल 11 लोग बीमार मिले थे, लेकिन शुक्रवार शाम तक यह संख्या
Maharashtra/Bhiwandi: भिवंडी के खंडू पाड़ा रोड पर एक फास्ट फूड आउटलेट से खाना खाने के बाद 88 लोग बीमार हो गए। इनमें 33 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। गुरुवार को केवल 11 लोग बीमार मिले थे, लेकिन शुक्रवार शाम तक यह संख्या तेजी से बढ़कर 88 हो गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बीमार हुए सभी लोग इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) उप-जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल की सुपरिंटेंडेंट और सीएमओ डॉ. माधवी पंढरे ने बताया कि मरीजों की हालत अब स्थिर है और उन्हें IV ड्रिप और एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं। जांच के लिए मरीजों के उल्टी और मल के सैंपल FSL कलिना और कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेजे गए हैं।
पुलिस और फूड विभाग की जांच में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। शांतिनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विनायक गायकवाड़ ने बताया कि दुकान के मालिक दिलशाद अंसारी (27) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। FDA असिस्टेंट कमिश्नर संतोष सिरोसिया ने बताया कि ‘Famous Shawarma’ आउटलेट बिना FSSAI लाइसेंस के चल रहा था, जिसे अब सील कर दिया गया है।
FDA की टीम ने दुकान से टमाटर सॉस, चिकन, पिज्जा बेस और मेयोनीज जैसे सामान के सैंपल लिए हैं और करीब 3,500 रुपये का सामान जब्त किया है। जांच में पता चला कि खाने में MSK लायन ग्रीन और रास्पबेरी रेड जैसे प्रतिबंधित आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा, दुकान में पुराने तेल का बार-बार इस्तेमाल, पानी की क्वालिटी सर्टिफिकेट न होना और साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।