Bharat Life Sciences Award 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च करने वालों को मिलेंगे 7 करोड़ रुपये के ग्रांट
Delhi : भारत में लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए एक बड़ा मौका आया है। ‘भारत लाइफ साइंसेज अवार्ड’ (BLSA) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नेशनल प्लेटफॉर्म
Delhi : भारत में लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए एक बड़ा मौका आया है। ‘भारत लाइफ साइंसेज अवार्ड’ (BLSA) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नेशनल प्लेटफॉर्म का मकसद देश में बेहतरीन रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना है, जिसके लिए कुल 7 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि दी जाएगी।
यह अवार्ड FICCI द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसमें Eli Lilly and Company (India) पार्टनर के तौर पर जुड़ी है। इसके साथ ही भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, फार्मास्यूटिकल्स विभाग (DoP), BIRAC और इन्वेस्ट इंडिया का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए Grant Thornton Bharat को प्रोसेस एडवाइजर बनाया गया है।
इस अवार्ड के लिए रिसर्चर्स, वैज्ञानिक, यूनिवर्सिटी, पब्लिक रिसर्च संस्थान और प्राइवेट सेक्टर के इनोवेटर्स आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन के लिए कोई फीस नहीं मांगी गई है।
| विवरण | तारीख/जानकारी |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 1 जुलाई 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 10 अगस्त 2026 |
| अवार्ड समारोह की तारीख | 1 अक्टूबर 2026 |
| समारोह का स्थान | नई दिल्ली |
| कुल ग्रांट राशि | 7 करोड़ रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bharatlifesciencesawards.com |
इस प्लेटफॉर्म पर पांच अलग-अलग कैटेगरी में छह सम्मान दिए जाएंगे। इनमें से चार कैटेगरी में ग्रांट (पैसा) दिया जाएगा और दो कैटेगरी में इनोवेशन और इकोसिस्टम बनाने के काम के लिए पहचान दी जाएगी। जैसे ‘रामानुजन आरोग्य उड़ान सम्मान’ युवा वैज्ञानिकों के लिए है, वहीं ‘जीवका आरोग्य नवप्रवर्तन गौरव’ हेल्थकेयर स्टार्टअप्स के लिए रखा गया है।
FICCI की डायरेक्टर जनरल ज्योति विज ने बताया कि इस अवार्ड का उद्देश्य एक ऐसा नेशनल प्लेटफॉर्म तैयार करना है जो दुनिया भर में भारत के इनोवेशन को टक्कर दे सके। Eli Lilly and Company (India) के प्रेसिडेंट विंसलो टकर ने कहा कि पहचान और ग्रांट के मेल से भारत लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनेगा।