Bhagalpur में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, निजी बैंक में करता था काम

Bhagalpur: नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के वार्ड 11 स्थित नुसरतखानी इलाके में एक 20 साल के युवक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी ब

Bhagalpur: नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के वार्ड 11 स्थित नुसरतखानी इलाके में एक 20 साल के युवक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक में नौकरी करता था।

जानकारी के मुताबिक साजन कुमार रंजन कुमार सिंह का बेटा था। वह बीए सेमेस्टर-5 का छात्र था और हाल ही में उसने अपनी परीक्षाएं भी दी थीं। साजन अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता मजदूर का काम करते हैं।

घटना का पता तब चला जब साजन का बड़ा भाई सोनू कुमार उसे ढूंढने लगा। जब साजन नहीं मिला और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो सोनू ने खिड़की से अंदर झांका। वहां उसने साजन को पंखे से गमछे के सहारे लटके हुए देखा। आनन-फानन में उसे एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।