Bhagalpur में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक विवाहिता की उसके ससुराल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना इस्माइ

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक विवाहिता की उसके ससुराल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव की है। मृतका के पिता सुनील मंडल ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब उन्होंने देखा तो बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी। उनका कहना है कि यह हत्या का मामला है जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

सुनील मंडल ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।