Bhagalpur में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बरारी थाना क्षेत्र के कालीकापुर बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में उर्मीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बरारी थाना क्षेत्र के कालीकापुर बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में उर्मीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद इलाके के ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और इलाके में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।