Bhagalpur से बासुकीनाथ के लिए चलेंगी निगम की बसें, श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज
Bhagalpur: श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसे देखते हुए भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर, बांका, सुल्तानगंज, मुंगेर और जमुई से देवघर और बासुकीना
Bhagalpur: श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसे देखते हुए भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर, बांका, सुल्तानगंज, मुंगेर और जमुई से देवघर और बासुकीनाथ के लिए स्पेशल बसें चलाने की योजना है। परिवहन विभाग ने इन रास्तों पर सर्वे और फिजिबिलिटी टेस्ट शुरू कर दिया है ताकि यात्रियों की संख्या और बसों की जरूरत का सही अंदाजा लगाया जा सके।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश मिल चुके हैं और शुरुआती तैयारी पूरी हो गई है। जैसे ही अंतिम मंजूरी मिलेगी, बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद ही बसों का समय, स्टॉप और किराए की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल सड़कों की हालत, बस स्टॉप और यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं पर चर्चा चल रही है।
इस बार का मेला और भी आधुनिक होगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ड्रोन शो, लेजर डिस्प्ले और शिव थीम वाले इंस्टॉलेशन लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है, जिसका चयन 30 जून तक होने की उम्मीद है। साथ ही, भागलपुर, बांका और मुंगेर में 2650 बेड वाले टेंट सिटी बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को रुकने में दिक्कत न हो।
प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर दिया है। देवघर और दुमका प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार VIP और VVIP दर्शन की सुविधा नहीं होगी। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोडेड वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं से सरकारी बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
रेलवे की तरफ से भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मालदा डिवीजन के DRM मनीष कुमार गुप्ता 25 जून को सुल्तानगंज स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और 26 जून को तैयारी बैठक लेंगे। सुल्तानगंज स्टेशन पर सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का स्पेशल ठहराव होगा और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
भागलपुर प्रशासन ने बिजली, पीने का पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया है। पुलिस सुल्तानगंज रूट और देवघर जाने वाले पैदल रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेगी।