Bhagalpur से Ahmedabad के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, नवंबर 2026 से शुरू हो सकता है परिचालन
Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भागलपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है और अनुमति मिलत
Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भागलपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है और अनुमति मिलते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।
इस ट्रेन के विस्तार के लिए पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता ने मालदा रेल मंडल से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी, जिसे तैयार कर भेजा जा चुका है। मालदा रेल मंडल ने भी ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। पूर्व रेलवे ने पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग को भागलपुर तक बढ़ाने की सहमति दे दी है और इसकी अनुशंसा वेस्टर्न रेलवे और रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव आगे बढ़ा है। भागलपुर स्टेशन पर ट्रेन के रैक की पार्किंग और सफाई के लिए 800 मीटर लंबी एक सेंटिंग लाइन बनाई जा रही है, जिसका काम अगस्त-सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। अगर सभी काम समय पर पूरे हुए तो नवंबर 2026 से यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।
ट्रेन का प्रस्तावित शेड्यूल और रूट
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| अहमदाबाद से प्रस्थान | प्रत्येक बुधवार शाम 6:30 बजे |
| भागलपुर आगमन | शुक्रवार सुबह 6:40 बजे |
| भागलपुर से प्रस्थान | प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे |
| अहमदाबाद आगमन | रविवार सुबह 5:25 बजे |
| कुल कोच | 22 कोच (सभी स्लीपर श्रेणी) |
| प्रमुख ठहराव | सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, पटना, DDU, आगरा ईदगाह, कोटा, रतलाम, दाहोद |
यह ट्रेन बिहार के पटना और मुंगेर समेत 5 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए किऊल और भागलपुर के बीच सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर में भी ठहराव दिया जाएगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस के जरूरी नियम
- इस ट्रेन में RAC टिकट की सुविधा नहीं होगी, केवल कन्फर्म या वेटिंग टिकट ही मिलेंगे।
- स्लीपर क्लास के लिए न्यूनतम 200 किमी और जनरल क्लास के लिए 50 किमी का किराया देना होगा।
- टिकट रद्द करने पर रिफंड के नियम कड़े हैं। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही रिफंड मिलेगा। 72 घंटे से पहले रद्द करने पर 25% और 72 से 8 घंटे के बीच रद्द करने पर 50% किराया कटेगा।