Bhagalpur में अधूरी तैयारी के बीच बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरिया, DM ने 24 जुलाई तक काम पूरा करने का दिया आदेश

Bhagalpur: सुल्तानगंज में श्रावणी मेला शुरू होने वाला है और शिवभक्त कांवरियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। लेकिन प्रशासन की तैयारी अब भी अधूरी दिख रही है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंग

Bhagalpur: सुल्तानगंज में श्रावणी मेला शुरू होने वाला है और शिवभक्त कांवरियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। लेकिन प्रशासन की तैयारी अब भी अधूरी दिख रही है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगाजल लेने के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच व्यवस्थाएं पूरी न होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि मेले से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं 24 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। वर्तमान में गंगा घाट और रास्तों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी देखी जा रही है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।