Bhagalpur में पानी की किल्लत पर भड़के ग्रामीण, NH-80 जाम कर किया प्रदर्शन; BDO ने हटवाए अवैध मोटर

Bhagalpur: सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत अंतर्गत जहांगीरा गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को वार्ड संख्या-8 के लोगों ने अपनी परेशानी जताने के लिए NH-80 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर

Bhagalpur: सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत अंतर्गत जहांगीरा गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को वार्ड संख्या-8 के लोगों ने अपनी परेशानी जताने के लिए NH-80 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है और वे लंबे समय से परेशान हैं। इस विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे BDO ने ग्रामीणों को शांत कराया और समस्या के समाधान का भरोसा दिया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींच लिया था, जिसकी वजह से बाकी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। BDO ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन अवैध मोटरों को हटवाया ताकि पानी का वितरण सही तरीके से हो सके।