Bhagalpur के सुल्तानगंज CHC में एक्स-रे सुविधा नहीं, जांच के लिए मायागंज अस्पताल रेफर हो रहे मरीज
Bhagalpur: सुल्तानगंज के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आधुनिक सुविधाओं के दावे के बीच एक्स-रे मशीन की कमी सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किए गए इस अस्पताल में मशीन न होने से
Bhagalpur: सुल्तानगंज के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आधुनिक सुविधाओं के दावे के बीच एक्स-रे मशीन की कमी सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किए गए इस अस्पताल में मशीन न होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हालत यह है कि जरूरी जांच के लिए मरीजों को मायागंज अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
हाल ही में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में घायल छात्र अनिल कुमार को इसी वजह से भागलपुर रेफर करना पड़ा। अस्पताल में मशीन न होने के कारण घायल का समय पर एक्स-रे नहीं हो सका। इस बीच अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक्स-रे मशीन को पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुंदन भाई पटेल और अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने बताया कि मशीन लगाने का काम चल रहा है और यह सोमवार से काम करना शुरू कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि नया भवन मरीजों और कर्मचारियों के लिए पुराने मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक है।
सुविधाओं की बात करें तो नए भवन में अभी बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लगा है, जिससे कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए पुराने ऑफिस जाना पड़ता है। साथ ही वाटर चिलर पॉइंट मशीन में पानी की कम आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है।
गौरतलब है कि बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 18 जून 2026 को निर्देश दिया था कि यदि किसी सरकारी अस्पताल में जांच मशीन खराब हो या उपलब्ध न हो, तो मरीजों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल भेजा जाए ताकि इलाज में देरी न हो। सिविल सर्जन और अस्पताल प्रभारी को ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।