Bhagalpur में कोचिंग जाने निकला छात्र संदिग्ध हालत में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Bhagalpur: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक छात्र के अचानक लापता होने की खबर आई है। चम्पानगर के ज्ञाननगर निवासी गिरिराज नारायण का बड़ा बेटा दिव्यांश कुमार मंगलवार सुबह से गायब है। परिवार वाले उसे हर जगह ढूंढ रहे हैं, ले
Bhagalpur: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक छात्र के अचानक लापता होने की खबर आई है। चम्पानगर के ज्ञाननगर निवासी गिरिराज नारायण का बड़ा बेटा दिव्यांश कुमार मंगलवार सुबह से गायब है। परिवार वाले उसे हर जगह ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 7 जुलाई 2026 की सुबह की है। दिव्यांश रोज की तरह सुबह 5 बजे अपने घर के पास स्थित P.P.T.P कोचिंग में पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र के लापता होने से परिवार में काफी चिंता का माहौल है।
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी ले रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र कोचिंग पहुंचा था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।