Bhagalpur में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, श्रीरामपुर में घुटने भर पानी के बीच आने-जाने को मजबूर लोग

Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के अकबरनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित श्रीरामपुर में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण बहुत परेशान हैं। बारिश होते ही मुख्य रास्ते पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे

Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के अकबरनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित श्रीरामपुर में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण बहुत परेशान हैं। बारिश होते ही मुख्य रास्ते पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को घुटने भर पानी में घुसकर अपने घरों तक जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश शुरू होते ही शुरू हो जाती है। बारिश से लेकर बाढ़ के समय तक करीब चार से पांच महीने तक यहां जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। दिवाकर, अनिल और सिको जैसे स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी की निकासी का अभाव और जमीन विवाद इस समस्या के मुख्य कारण हैं।

इस जलजमाव का सबसे बुरा असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम के लिए बाहर जाने वालों को भी भारी दिक्कत होती है क्योंकि इस मार्ग के अलावा आने-जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता उपलब्ध नहीं है।